Lakhpati Didi Yojana: मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने लाडली बहन योजना के तहत आर्थिक सहायता तो दे ही रही है इसके साथ ही सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को रोजगार का जरिया मुहैया कराने हेतु लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है।
आपको बता दे की प्रदेश सरकार ने लखपति दीदी योजना का नया प्लान बनाया है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार प्रदेश की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से लगातार जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बने सके।
लखपति दीदी योजना का नया रोडमैप
मध्य प्रदेश सरकार लाहली बहना योजना के बाद अब लखपति दीदी योजना पर विशेष फोकस कर रही है। लाडली बहन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अत्यंत कल्याणकारी योजना रही है। लाडली बहन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि मिल रही है। अब सरकार लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है।
मध्य प्रदेश सरकार का राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में शामिल करके उन्हें लाखपति की बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है आइए जानते हैं इस पूरी प्लानिंग को…
लखपति दीदी योजना से महिलाएं बनेगी “लाखापति”
राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्ति एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। दरअसल महिलाओं को खुद का बिजनेस, दुकान या अन्य किसी प्रकार का काम शुरू करने के लिए उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जा रहा है। महिलाएं स्वयं सहायता समूह ग्रुप में मिलकर बिजनेस प्लान बनाएंगी और उस बिजनेस प्लान को सरकार के पास भेजा जाएगा।
सरकारी अधिकारी इस प्लान को रिव्यू करेंगे। बिजनेस प्लान सक्सेस होने पर उन्हें आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। फिर महिलाएं अपने ग्रामीण स्तर पर इस व्यवसाय को शुरू कर सकती हैं। यह बिजनेस आइडिया उद्योग, कृषि के क्षेत्र में, पशुपालन, बागबानी, दुकान इत्यादि के बारे में हो सकता है।
लखपति दीदी योजना से मिलेगा 5 लाख तक का लोन
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि आपके बिना किसी ब्याज दर के दी जाएगी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
- मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाएं जो खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं वे स्वयं सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- इसमें आर्थिक से कमजोर व गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
- महिला उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। किंतु इसमें सरकार की रणनीति के आधार पर आयु सीमा में बदलाव किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक खाता का विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज की फोटो
- स्वयं सहायता समूह की सदस्यता का प्रमाण पत्र।
- अन्य दस्तावेज जिसका आप लाभ लेना चाहती हो।
लखपति दीदी योजना में आवेदन कैसे करें
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले स्वयं सहायता समूह का सदस्य बनना पड़ेगा। इसके लिए आप अपने नजदीकी ग्रामीण विकास कार्यालय या महिला बाल विकास कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी आपसे कुछ आवश्यक दस्तावेज मांगेंगे और आपको स्वयं सहायता समूह में जोड़ लिया जाएगा। फिर आप लखपति दीदी योजना के लिए अप्लाई कर सकती हैं। इसके बारे में आप कार्यालय के अधिकारियों से भी बात कर सकती हैं।